एक कदम तो उठे...-

बंद हों सब खिड़कियां, पर हवा आती तो है।

नाव जर्जर ही सही, लहरों से टकराती तो है।
एक चिंगारी कहीं से ढूंढ़ लाओ दोस्तों,
इस दिये में तेल से भीगी हुई बाती तो है।
यह पंक्तियां यहां इसलिए कि- देश में बढ़ रही बुराइयों को समाप्त करने के लिए कोई भी एक आगे नहीं आना चाहता। आज हमारे देश में मंदिरों से अधिक संख्या दारू के ठेकों और मांस-मच्छी की दुकानों की है। इन बुराइयों को समाप्त करने के लिए किसी को तो आगे आना ही होगा। हममें से कोई एक आगे आएगा, तभी एक से दस और दस से दस हजार होंगे।मैं आuान करना चाहूंगा, मेरे भारत देश के नागरिकों से कि आप एक कदम बढाएं, आपके साथ दस कदम और उठेंगे। फिर भी यह चिर निद्रा कैसी। आज हमारी आंखों के सामने हमारी गाय माता का अपमान हो रहा है। बूचड़खानों में उसका कत्ल कर दिया जाता है। गलियों में भूखी-प्यासी घूमती गायों को देखकर क्या भारत के नागरिकों की आत्मा नहीं कांपती। मैं पुकारता हूं देश के नौजवानों को। जिस गाय के लिए हमारे पूर्वजों ने अपनी जान तक दे दी, उसे हमारी आंखों के सामने काट दिया जाता हैं। क्या देश में पाशविकता हावी और ब्राrाणत्व नकारा हो गया है।

शास्त्रों में गाय को प्राणीमात्र की मां कहा गया है। हमें जन्म देने वाली तो हमारी मां है ही, लेकिन सबसे बड़ा दायित्व पालने-पोसने व दूध पिलाने वाली मां का है। भगवान कृष्ण को पैदा तो देवकी ने किया, पर कृष्ण की मां का नाम पूछते ही यशोदा का चेहरा कल्पना में आता है क्योकि यशोदा ने ही कृष्ण को दूध पिलाया था। जन्म देने वाली मां पूज्यनीय है परन्तु दूध पिलाने वाली गाय माता भी कम पूजनीय नहीं हैं। भारत देश जो कभी संस्कारों, संस्कृति का देश था, आज सबसे ज्यादा बूचड़खाने यहीं पर हैं। वह भारत जहा¡ं भरत जैसे तपस्वी, राम जैसे राजा हुए। जहां कृष्णचन्द्र भगवान ने गाय की सेवा में जीवन व्यतीत कर दिया। उस भारतवर्ष में गाय को जिन्दा काटकर कत्ल कर दिया जाता है। जिन्दा गाय का मांस पैक करके विदेशों में भेजा जा रहा है और कुछ यहीं शेखों की थालियों में परोसा जा रहा है।

आपकी मां पर कोई उंगली उठाए तो वह हाथ काट दिया जाता हैं, पर यह कैसी नंपुसकता है कि हमारी मां को जिन्दा काट दिया जाता है और हम प्रतीक्षा करते हैं किसी संगठन या समूह द्वारा आवाज उठाने की। जिस देश में हर घर में एक गाय होती थी, वहां हर गली में एक कत्लगाह है। हम दोष नहीं दे सकते किसी अन्य को। अगर हम अपनी वस्तु के प्रति स्वयं लापरवाह होंगे तो वह चोरी हो जाना कोई आश्चर्य की बात नहीं हैं। हमारी कमजोरी का फायदा चंद लोग उठा रहे हैं। गाय से क्या लाभ हैं, मैं नहीं बत्ााउंगा और न ही बताना चाहता हूं। गाय को मैं कामधेनू नहीं कहूंगा। गाय में सभी देव निवास करते है, यह भी नहीं कहूंगा। इस कामधेनू माता में क्या गुण है, यह मुझे किसी को बताने की जरूरत नहीं। मेंरी मां है, तो जाहिर है कि मेरे सभी देव मेरी मां में निवास करते हैं। मुझे जिस भगवान का स्वरूप चाहिए, मेरी मां के चेहरे में मिल जाएगा। आज दुख की बात है कि भारत का नागरिक इतनी गहरी नींद में कैसे सो गया कि उसे अपनी मां की ही परवाह नहीं।

क्यों न आज एक संकल्प लें कि देश से बूचड़खानों को बंद करवाकर ही दम लेंगे। व्यभिचारियों और मांसाहारियों का सामूहिक बहिष्कार करेंेगे। यदि आप मंदिर को चंदा दे रहे है तो ना दें। यह रकम किसी गाय के इलाज में, उसके भोजन की व्यवस्था में लगा दें। मंदिरों को दिया गया चंदा तो पत्थर की मूरत पर ही चढाया जाएगा। यहां हमारा जीता-जागता भगवान गलियों में तड़प रहा हैं। कब खुलेगी हमारी चिर निद्रा।